• Home
  • News
  • In Mussoorie, cabinet minister Ganesh Joshi held a meeting with workers regarding the elections to be held in the Cantonment Board, gave mantras for victory

मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छावनी परिषद में होने वाले चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, दिये जीत के मंत्र

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 05, 2023 06:03 AM
In Mussoorie, cabinet minister Ganesh Joshi held a meeting with workers regarding the elections to be held in the Cantonment Board, gave mantras for victory

रिपोर्टर सुनील सोनकर, मसूरी।

मसूरी। मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 30 अप्रैल को मसूरी के छावनी परिषद में होने वाले चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की वही प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया प्रक्रिया के लिए भी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत और भाजपा नेता मोहन पेटवाल से सूची मांगी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर चुनाव के लिए चुनाव समाप्त होने के बाद तैयारी शुरू करता है वही बूथ स्तर पर सभी तैयारियों की जा रही है। उन्होंने कहा इस बार 6 सीटों पर भाजपा के समर्पित प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गये है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की नीतियों के कारण आज नॉर्थईस्ट में जहां कभी भाजपा की एक सीट नहीं होती थी वहां पर भाजपा ने सरकार बनाई है और इस जीत का प्रभाव भी छावनी परिषद के चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द संगठन भाजपा के छावनी परिषद मसूरी के प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी भी भेदभाव नहीं करती है वह सभी क्षेत्रों का एक जैसा विकास करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में मसूरी में पार्किंग निर्माण को लेकर 12 हजार कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का घेराव किया गया था, तब जाकर मसूरी में पार्किंग स्वीकृत की गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा सभी 70 विधायकों से 10-10 कामों की सूची मांगी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर विश्वास करती है, जिसके तहत लगातार काम कर रही है।


संबंधित आलेख: