• Home
  • News
  • In the murder case of BJP leader Sandeep Karki, all the three accused including the main accused arrested! Police disclosed the matter

भाजपा नेता संदीप कार्की हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार! पुलिस ने किया मामले का खुलासा 

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 16, 2022 02:05 PM
In the murder case of BJP leader Sandeep Karki, all the three accused including the main accused arrested! Police disclosed the matter

ऊधम सिंह नगर के पंतनगर में खनन विवाद में भाजपा नेता की हत्या के आरोपी मेहता बंधुओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात में आरोपी पिता को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल .32 बोर की देसी पिस्टल और क्रेटा कार बरामद की गई है।

शांतिपुरी भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की (35) की शनिवार को गोली मार हत्या कर दी गयी थी। सोमवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आरोपी भाइयों ललित मेहता और दीपक मेहता उर्फ दीपू की गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि 14 मई को शांतिपुरी में गोविंद सामंत के खनन पट्टे के रास्ते से डंपर हटवाने को लेकर खनन कारोबारी पंकज जोशी और भाजपा नेता संदीप कार्की का मोहन सिंह मेहता और उनके पुत्र दीपक मेहता उर्फ दीपू से विवाद हो गया था। मोहन और दीपू ने ललित मेहता को भी बुला लिया। ललित कुछ ही देर बाद पिस्टल लेकर आया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुयी। इसी बीच ललित ने संदीप की छाती में गोली मार दी। इसके बाद मोहन अपने घर चला गया, जबकि ललित और दीपू कार से फरार हो गये।

मामले का खुलासा करते वक्त एसएसपी ने बताया कि संदीप के भाई किशन सिंह कार्की की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मोहन सिंह मेहता को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। ललित और दीपू की तलाश में टीमों का गठन किया गया। पंतनगर पुलिस और एसओजी ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। पुलिस टीमों ने संभावित स्थलों पर लगातार दबिश दी। बताया कि ललित मेहता और दीपक मेहता सोमवार को धर लिये गये, उनके पास से देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और कार जब्त की गयी।


संबंधित आलेख: