• Home
  • News
  • India-Pakistan tension: Police administration on alert mode in Uttarakhand! Every inch is being monitored

भारत-पाक तनावः उत्तराखण्ड में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन! चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर

editor
  • Awaaz Desk
  • May 09, 2025 11:05 AM
India-Pakistan tension: Police administration on alert mode in Uttarakhand! Every inch is being monitored

हल्द्वानी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। गुरूवार देर रात पाकिस्तान की तरफ से भारत में कई जगहों पर हमले की कोशिश की गयी, हांलाकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया और सभी हमले नाकाम कर दिए। इस बीच तनाव को देखते हुए देश के प्रमुख शहरों में हाईअलर्ट है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री धामी के हाईलेवल मीटिंग के बाद हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन रेड एलर्ट मोड़ पर रही। हल्द्वानी एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र का कहना है कि जिले में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है, जिसमें रात्रि में भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। उनका कहना है कि जनता की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अराजकता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी और पुलिस अपराधी के और अराजक तत्व पर भी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर रहकर काम कर रही हैं। इस दौरान कुमाऊं भर में पुलिस महकमा अलर्ट है। 


संबंधित आलेख: