राजधानी देहरादून में विस्फोट की सूचना: एसएसपी देहरादून ने कहा- घबराने की जरुरत नहीं
देहरादून। देहरादून के एफआरआई और प्रेमनगर थाना क्षेत्र में विस्फोट की सूचना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सूचना को वेरीफाई करने के लिये तत्काल अलग-अलग टीमें क्षेत्र में पहुंची। उक्त स्थानों पर किसी जमीनी ब्लास्ट या ऐसी कोई घटना होने की पुष्टि नहीं हो पाई। सूचना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून स्वयं क्षेत्र में मौजूद है। सूचना देने वाले काॅलरों से बात करने पर उनके द्वारा हवा में ब्लास्ट होने से सम्बन्धित सूचना दी जा रही है। पुलिस टीमें निरंतर सूचना की पुष्टि के लिये प्रयासरत हैं। पुलिस का आम जनमानस से अनुरोध, ऐसी किसी सूचना पर घबराएं नहीं। पुलिस द्वारा अन्य सम्बन्धित ऐजेन्सीज से सम्पर्क कर सूचना की प्रमाणिकता की जांच की जा रही है।
दरअसल, पिछले कई दिनों से देहरादून के कई इलाकों में वायुसेना की प्रेक्टिस की वजह से आवाज़ आ रही है ऐसे में प्रेम नगर में आई धमाकेदार आवाज को भी इसी तरह से देखा जा रहा है। जब किसी चीज की रफ्तार ध्वनि की रफ्तार से अधिक होती है तो उसे सुपरसोनिक रफ्तार कहते हैं. ध्वनि की रफ्तार 332 मीटर प्रति सेकेंड होती है. ऐसे में जब कोई चीज 332 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से भी ज्यादा तेज चलती है तो उसे सुपरसोनिक स्पीड कहा जाता है. क्योंकि फाइटर जेट की स्पीड अधिक होती है और ये विमान हवा में चलते समय साउंड वेव पैदा करते हैं. जब ये विमान ध्वनि की गति से अधिक तेज चलते हैं तो फिर धमाके जैसे आवाज आती है और सुपर सोनिक बूम पैदा करता है. ज्यादा उर्जा पैदा होने से हमें विस्फोट की आवाज आती है।