• Home
  • News
  • Innova falls into ditch in Bangapani, three youths from Pithoragarh killed, one critical

बंगापानी में इनोवा खाई में गिरी, पिथौरागढ़ के तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

  • Tapas Vishwas
  • March 15, 2026 01:03 PM
Innova falls into ditch in Bangapani, three youths from Pithoragarh killed, one critical

पिथौरागढ़। जिले के बंगापानी–मदकोट मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार रविवार को कुछ युवक इनोवा कार से मुनस्यारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बंगापानी से करीब एक किलोमीटर पहले एन-बैंड के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी, मूल निवासी धूरातोली मुनस्यारी और हाल निवासी जीआईसी पिथौरागढ़ तथा अंकित पांडे (27) पुत्र बसंत पांडे निवासी दौला, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण सिंह नेगी भारतीय सेना की एएमसी में तैनात था। वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत और देवेश पंत निवासी पिथौरागढ़ को स्थानीय लोगों की मदद से पहले निजी वाहनों से अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल ले जाते समय अस्कोट के पास आयुष पंत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई, जबकि देवेश पंत का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।


संबंधित आलेख: