• Home
  • News
  • Kashipur: After a fight, when the wife went to her parents' house, the husband swallowed poison! died before reaching hospital

काशीपुरः लड़ाई-झगड़े के बाद पत्नी मायके गई तो पति ने गटक लिया विषाक्त! अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • September 15, 2023 12:09 PM
Kashipur: After a fight, when the wife went to her parents' house, the husband swallowed poison! died before reaching hospital

काशीपुर। बीवी से लड़ाई-झगड़े के बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर जब परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नागनाथ मंदिर के समीप मोहल्ला पक्काकोट निवासी अंशुल कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक वह शराब का आदी था। परिजनों ने बताया कि बीते गुरुवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। गुस्से में पत्नी ने मायके से भाई को बुला लिया और उसके साथ मायके चली गई। इसके बाद शराब के नशे में चूर अंशुल ने गुस्से में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा उसे राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। बीते 16 फरवरी को मृतक की शादी हुई थी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 


संबंधित आलेख: