• Home
  • News
  • Kashipur: Police got a big success! The one who opened fire in Panchayat arrested, pistol and cartridges recovered

काशीपुरः पुलिस को मिली बड़ी सफलता! पंचायत में फायर झोंकने वाला गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

editor
  • Awaaz Desk
  • December 15, 2024 10:12 AM
Kashipur: Police got a big success! The one who opened fire in Panchayat arrested, pistol and cartridges recovered

काशीपुर। उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान पुलिस ने गुरुद्वारे में पिस्टल से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी अनुप सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। घटना का खुलासा करते हुए सीओ दीपक सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर को थाना जसपुर पुलिस टीम द्वारा पंचायत के दौरान गूलरगोज़ी गुरुद्वारे में जान से मारने की नियत से फ़ायर करने वाले अनूप सिंह भुल्लर को मुखबिर की सूचना पर टीला-कुण्डा रोड से गिरफ़्तार कर  उसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध काले रंग की एक अदद पिस्टल व एक अदद ज़िंदा कारतूस बरामद किया है।  बता दें कि बीते 9 दिसंबर को मारपीट के झगड़े को सुलझाने के लिए गुरुद्वारे में पंचायत के दौरान भुल्लर फ़ार्म के लोगों ने दबंगई दिखाते हुए पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की थी व अनूप सिंह भुल्लर ने पीड़ित पक्ष के महेंद्र सिंह व गुरदीप सिंह उर्फ गोल्डी के ऊपर अवैध पिस्टल से फायर किया था। घटना के संबंध में कोतवाली जसपुर में सिमरनजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पंजाबी कालोनी जसपुर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।


संबंधित आलेख: