• Home
  • News
  • Kedarnath Dham comes alive again after three days! The weather has turned pleasant, and the movement of pilgrims has resumed.

तीन दिन बाद फिर गुलजार हुआ केदारनाथ धाम! मौसम हुआ सुहाना, श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू

editor
  • Awaaz Desk
  • July 31, 2026 08:07 AM
Kedarnath Dham comes alive again after three days! The weather has turned pleasant, and the movement of pilgrims has resumed.

रुद्रप्रयाग। लगातार तीन दिनों तक खराब मौसम और भूस्खलन के चलते प्रभावित रही केदारनाथ यात्रा ने अब फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम साफ होने के बाद केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ यात्रा का संचालन कर रही हैं। केदारनाथ धाम में शुक्रवार सुबह मौसम पूरी तरह सुहाना रहा। बादलों के बीच खिली धूप ने श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी लौटा दी। तीन दिन तक यात्रा प्रभावित रहने के बाद अब श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से धाम आने और वापस लौटने की अनुमति दी जा रही है। पैदल मार्ग पर जहां-जहां मलबा आया था, वहां प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें लगातार सफाई और मरम्मत का कार्य कर रही हैं। धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें फिर से देखने को मिल रही हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ यात्रा मार्ग पर तैनात हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


संबंधित आलेख: