• Home
  • News
  • Kichha: Administrative staff on alert regarding monsoon season! SDM Kaustubh Mishra inspected the cleanliness drive and gave strict instructions

किच्छाः मानसून सीजन को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासनिक अमला! एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

  • Awaaz Desk
  • June 14, 2025 09:06 AM
Kichha: Administrative staff on alert regarding monsoon season! SDM Kaustubh Mishra inspected the cleanliness drive and gave strict instructions

किच्छा। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान जगह-जगह नदी-नालों में सफाई अभियान चलाकर मलबे और गंदगी को हटाया जा रहा है, ताकि बरसात के सीजन में नदी-नालों का पानी सड़कों या आबादी की तरफ ना आ सके। इसी क्रम में किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्र लगातार सफाई अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं। आज भी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर नदी-नालों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम मिश्र ने सफाई के कार्यों का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में नगर में पानी निकासी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसलिए सफाई व्यवस्था को सही ढंग से दुरुस्त किया जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। अगर जल निकासी की समस्या उत्पन्न हुई तो कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है। इसलिए युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाते हुए एक सप्ताह में मुकम्मल किया जाए। बता दें कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर में नदी-नालियों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर किच्छा क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर लगातार अभियान चल रहा है। 


संबंधित आलेख: