• Home
  • News
  • Kichha: Assam CM Himanta created an atmosphere in favor of BJP candidate Shukla! Attack on Congress, Shukla went door to door and took blessings of people

किच्छाः भाजपा प्रत्याशी शुक्ला के पक्ष में माहौल बना गए असम के सीएम हिमंता! कांग्रेस पर बोला हमला, शुक्ला ने घर-घर जाकर लिया लोगों का आशीर्वाद

  • Awaaz Desk
  • February 11, 2022 01:02 PM
Kichha: Assam CM Himanta created an atmosphere in favor of BJP candidate Shukla! Attack on Congress, Shukla went door to door and took blessings of people

किच्छा। किच्छा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला का प्रचार अभियान चरम पर है। चुनाव को लेकर जहां भाजपा प्रत्याशी शुक्ला अपने समर्थकों के साथ घर-घर पहुंच रहे हैं वहीं उनके समर्थन में जनसभा करने के लिए आए दिन भाजपा के स्टार प्रचार यहां पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज उनके पक्ष में माहौल बनाने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा, भजन गायक कन्हैया मित्तल, गजेन्द्र वर्मा ने किच्छा में जनसभा की। जनसभा में जहां गायकों ने समां बांधा वहीं असम के सीएम महंता ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज को बांटने का काम करती है। कहा कि जो पार्टी एक वर्ग विशेष के लिए ही सिर्फ काम करे उसको जनता कभी माफ नहीं करेगी। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सबका साथ, सबका विकास होता है। उन्होंने लोगों से आगामी 14 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि विधायक शुक्ला ने अपने कार्यकाल में किच्छा में ऐतिहासिक विकास किए हैं और यही वजह है कि आज जनता उन्हें हाथों-हाथ ले रही है। इस दौरान असम के सीएम हिमंता बिस्वा जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर गदगद नजर आए। 
उधर अपने चुनाव प्रचार के दौरान विधायक शुक्ला ने विधानसभा में कई जगहों पर प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान विधायक शुक्ला ने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए लोगों को अपने कार्यकाल में किए विकास कार्य गिनाए। साथ ही शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का काम करती है और कांग्रेस ने हमेशा जनता के साथ छलावा किया। उन्होंने पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी बेहड़ पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें रुद्रपुर की जनता ने नकार दिया अब वह किच्छा आ रहे हैं। कहा कि जनता कांग्रेस का असली चेहरा पढ़ चुकी है और कांग्रेस को नकारते हुए प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।


संबंधित आलेख: