• Home
  • News
  • Kismat Connection: The satisfaction of Lalkuan became a millionaire overnight! Team was formed on Dream XI, Pandya and Moeen Ali changed their fate

किस्मत कनेक्शनः रातोंरात करोड़पति बना लालकुआं का संतोष! ड्रीम इलेवन पर बनाई थी टीम, पांड्या और मोईन अली ने बदली तकदीर

editor
  • Manoj Kumar
  • July 09, 2022 07:07 AM
Kismat Connection: The satisfaction of Lalkuan became a millionaire overnight! Team was formed on Dream XI, Pandya and Moeen Ali changed their fate

कहते हैं भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है और पलभर में इंसान मालामाल हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ लालकुआं के बिन्दुखत्ता निवासी संतोष कुमार के साथ। दरअसल दो दिन पहले 7 जुलाई को संतोष ने ड्रीम इलेवन पर टीम बनाई थी। इस टीम में उनके सभी प्लेयर चले और अच्छे पाइंट दे गए।

इस दौरान संतोष द्वारा मैच में हार्दिक पांड्या को कप्तान और मोईन अली को उप कप्तान बनाया गया था। जिसमे हार्दिक पांड्या को सर्वाधिक पॉइंट मिले जिस आधार पर संतोष कुमार ने एक रात में ही पुरुस्कार के रूप में एक करोड़ रुपये जीत लिए। संतोष की इस उपलब्धि पर न केवल परिजनों में खुशी की लहर है बल्कि पूरे क्षेत्र के लोग खुश हैं और संतोष को बधाई दे रहे हैं।

संतोष कुमार के अनुसार वह 2018 से ही ड्रीम 11 में टीम लगाकर क्रिकेट मैच खेलते आ रहे हैं, इससे पहले उन्हें कभी जीत हासिल नही हुई। पहली बार उन्होंने एक करोड़ की धनराशि जीती है। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ में से 30 लाख रुपये टैक्स के रूप में कट गये है और 70 लाख उनके अकाउंट में आ गये है। उन्होंने कहा कि वह इन पैसों का प्रयोग अपनी बहनों की पढ़ाई में करेंगे जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।


संबंधित आलेख: