• Home
  • News
  • Kotdwar: Forest Minister Rawat in action on illegal mining, DFO Deepak Singh fell, know what was the matter

कोटद्वार : अवैध खनन पर वन मंत्री रावत एक्शन में, डीएफओ दीपक सिंह पर गिरी गाज, जानिए क्या रहा मामला

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 17, 2021 10:12 AM
Kotdwar: Forest Minister Rawat in action on illegal mining, DFO Deepak Singh fell, know what was the matter

पौड़ी/कोटद्वार। कोटद्वार नदियों में दिन रात हो रहे अवैध खनन को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर आ रहे वन मंत्री डॉ हरक सिंह आखिरकार एक्शन में आ ही गए और माना वन क्षेत्र की नदियों में चैनेलाइजेशन के नाम पर नियमों को दर किनार कर अवैध खनन किया गया है। 


वन मंत्री रावत ने कहा कि लगातार नदियों में अवैध खनन की शिकायतें आ रही थी, जब मैंने डीएफओ दीपक सिंह से पूछा कि अवैध खनन हो रहा है तो उन्होंने कहा कि नदियों में कोई खनन नहीं हो रहा है तो आज मैंने खुद ही नदियों का निरीक्षण किया तो पाया कि नदियों में अवैध खनन हुआ है और जगह-जगह गहरे-गहरे खड्डे कर दिए गए हैं। नियमानुसार रिवर ट्रेनिंग में जो भी आरबीएम बाहर निकाला जाता है उसे नदी के किनारे ही लगाया जाता है, मगर डीएफओ की देख-रेख में इस आरबीएम को बेचा गया ताकि नदी अपना रास्ता ना बदले, मगर ऐसा नहीं हुआ। इस कारण नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को खतरा उत्पन्न हो सकता है। इन सभी बातों का संज्ञान लेते हुए निर्णय लिया गया कि डीएफओ दीपक सिंह को मुख्यालय अटैच करने के आदेश दिए हैं और अवैध खनन की जांच की जाएगी, अगर दोषी पाए गए तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। 


संबंधित आलेख: