• Home
  • News
  • Lalkuan: Property dealer Mahesh Joshi dies in suspicious death! Family members protest by placing body in police station; suicide note accuses female Patwari

लालकुआंः प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी की संदिग्ध मौत! परिजनों ने कोतवाली में शव रखकर किया प्रदर्शन, सुसाइड नोट में महिला पटवारी पर लगाए आरोप

editor
  • Awaaz Desk
  • September 23, 2025 10:09 AM
Lalkuan: Property dealer Mahesh Joshi dies in suspicious death! Family members protest by placing body in police station; suicide note accuses female Patwari

लालकुआं। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी की संदिग्ध मौत से आक्रोशित लोगों ने सोमवार देर रात मृतक का शव कोतवाली में रखकर धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपित राजस्व उपनिरीक्षक की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बता दें कि मृतक महेश जोशी द्वारा लिखे गये सुसाइड नोट में लालकुआं क्षेत्र की महिला पटवारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पटवारी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया गया। मामले की सूचना पर सैकड़ो की संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मृतक के परिजनों को न्याय का भरोसा देते हुए कोतवाली में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए तत्काल आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हल्द्वानी में पटवारी को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ शांत हुई। बता दें कि सुसाइड में लिखा गया था कि मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें मेरे घर या बाहर वाले का कोई कसूर नहीं है। लालकुआं की पटवारी ने मुझे काफी परेशान किया है। मेरे मरने के बाद इंसाफ दिला देना...। सुसाइड नोट मृतक महेश जोशी के जेब से बरामद किया गया है। 


संबंधित आलेख: