• Home
  • News
  • Landslide destroyed 10 houses, got the village evacuated.

भूस्खलन में 10 मकान हुए जमींदोज, गांव को कराया खाली।

editor
  • Yogesh Shaily
  • August 19, 2023 02:08 PM
Landslide destroyed 10 houses, got the village evacuated.

प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूधंसाव के चलते मकानो के क्षतिग्रस्त होने को लेकर उत्तराखंड प्रशासन नए सिरे जांच में जुटा है। पिछले दिनों पहाड़ी के दरकने से देहरादून के विकासनगर तहसील के दुर्गम में स्थित जाखण गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया था। भूस्खलन में 10 मकान जमींदोज हो गए थे। दो को आंशिक क्षति पहुंची थी। सात गोशालाएं भी तबाह हो गई थी। सड़क धंस गई थी और खेत-खलिहानों में दरारें आ गई थीं। आनन-फानन में गांव को खाली करा दिया गया था। गांव में 28 परिवार निवास कर रहे थे। इसको लेकर प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा कि इसको लेकर जांच की जा रही है और आकलन किया जा रहा है कि यह किन कारणों से हो रहा है। आपदा प्रबंधन सचिव ने बरसाती नदियों के उफान पर आने और उसके आसपास अतिक्रमण होने पर भी चिंता जाहिर की है और कहा है कि यह सब की जिम्मेदारी है कि पानी को बहाने के लिए रास्ता दिया जाए अगर रास्ता रोकेंगे तो यह खतरनाक होगा।

 


संबंधित आलेख: