• Home
  • News
  • Let's go for the final drive: YouTuber Anurag Doval gets emotional on Instagram Live! His Fortuner slams into a divider at 150 mph, hospitalized

लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइवः इंस्टाग्राम लाइव पर भावुक हुए यूट्यूबर अनुराग डोभाल! 150 की रफ्तार से फॉर्च्यूनर डिवाइडर में ठोकी, अस्पताल में भर्ती

editor
  • Awaaz Desk
  • March 08, 2026 06:03 AM
Let's go for the final drive: YouTuber Anurag Doval gets emotional on Instagram Live! His Fortuner slams into a divider at 150 mph, hospitalized

नई दिल्ली। देहरादून के पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल ने शनिवार देर रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जान देने की कोशिश की। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव आकर इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। लाइव वीडियो के दौरान ही उन्होंने अपनी कार की रफ्तार 150 किमी/घंटा तक बढ़ा दी और यह मेरी अंतिम यात्रा है... कहते हुए गाड़ी सीधे डिवाइडर में ठोक दी। जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना उस समय घटी जब अनुराग डोभाल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आए हुए थे। लाइव वीडियो के दौरान ही उन्होंने अपनी कार की रफ्तार अचानक बढ़ा दी। देखते ही देखते कार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पार कर गई। इसी तेज रफ्तार के दौरान मेरठ एक्सप्रेसवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। इस खौफनाक मंजर को उनके फॉलोअर्स ने लाइव देखा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायल अनुराग को आनन-फानन में मेरठ के सुभारती अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके इलाज में जुटी हुई है और फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया है कि सामान्य चोट है फॉर्च्यूनर गाड़ी थी, जिससे घटना हुई है।
इस हादसे ने तब और भी गंभीर रूप ले लिया जब यह बात सामने आई कि अनुराग पिछले कुछ समय से अपने पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं की वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने कुछ ऐसे शब्द कहे जिसने सबको चौंका दिया। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग बेहद भावुक दिखाई दिए। वीडियो में उन्होंने कहा, मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस... बहुत जरूरत थी प्यार की। लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं। इसके बाद उन्होंने लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव कहते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी चलानी शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों की मदद से अनुराग को कार से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या यह तेज रफ्तार के कारण हुआ एक हादसा था या इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश। इंटरनेट पर अनुराग के प्रशंसक और आम लोग इस घटना को लेकर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।


संबंधित आलेख: