• Home
  • News
  • Live rescue of leopard: Injured leopard seen in the river! Caused a stir, huge crowd gathered to see it

गुलदार का लाइव रेस्क्यूः नदी में दिखा घायल गुलदार! मचा हड़कंप, देखने को उमड़ी भारी भीड़

editor
  • Awaaz Desk
  • September 04, 2025 12:09 PM
Live rescue of leopard: Injured leopard seen in the river! Caused a stir, huge crowd gathered to see it

बाजपुर। उधम सिंह नगर के बाजपुर की लेवड़ा नदी में एक घायल गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुलदार को देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार का सफल रेस्क्यू किया और उसे अपने साथ रेस्क्यू सेंटर ले गए। बता दें कि बाजपुर में आए दिन गुलदार दिखाई दे रहा था, जिसे पकड़ने की लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। वहीं इसी बीच लेवड़ा नदी में लोगों को गुलदार दिखाई दिया। गुलदार के दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोग गुलदार को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना मिलते ही तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट मौके पर पहुंचे और गुलदार की सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही बन्नाखेड़ा वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल गुलदार का सफल रेस्क्यू किया। जिसके बाद वन विभाग की टीम गुलदार को अपने साथ रेस्क्यू सेंटर ले गई। इस दौरान बन्नाखेड़ा वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला ने बताया कि रेस्क्यू सेंटर में गुलदार का उपचार किया जाएगा। जिसके बाद गुलदार के सही होने पर उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।


संबंधित आलेख: