• Home
  • News
  • Love in livin ends with misdeeds! Case filed in two cases

लिवइन में परवान चढ़ा प्यार दुष्कर्म पर खत्म! दो मामले में मुकदमा दर्ज 

editor
  • Awaaz Desk
  • July 17, 2023 03:07 PM
Love in livin ends with misdeeds! Case filed in two cases

उत्तराखंड लिवइन प्यार के दो मामले प्रकाश में आए है। जिसमे एक मामले में लिवइन में रहकर दो युवतियों का प्यार परवान चढ़ा लेकिन आरोपितों ने दुष्कर्म करने के बाद प्यार खत्म कर दिया। पहले मामले में लिवइन में मां बनी युवती ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। दूसरे मामले में लिवइन में रह रही युवती ने मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित तीन महीने की गर्भवती है।

लिवइन में रहकर दो युवतियों का प्यार परवान चढ़ा लेकिन आरोपितों ने दुष्कर्म करने के बाद प्यार खत्म कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पहला मामला प्रेमनगर का है। यहां लिवइन में मां बनी युवती ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद प्रेमी की मां और बहन ने भी उसके साथ मारपीट व गाली गलौच की। मूलरूप से मणिपुर की रहने वाली युवती प्रेमनगर क्षेत्र स्थित संस्थान में पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान वह संस्थान में पढ़ने वाले नीलेश शर्मा निवासी शांति विहार, मोहनपुर के संपर्क में आई। आरोप है कि दोनों लिवइन में रहने लगे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। उसने दो फरवरी को बेटी को जन्म दिया।आरोप है कि इसके बाद नीलेश ने दूरी बनानी शुरू कर दी। पीड़िता ने नीलेश की मां मंजरी और बहन आकांक्षा से बात की और उनके घर भी गई। आरोप है कि इस दौरान घर से निकाल दिया गया। नीलेश पीड़िता के किराये के कमरे पर आया। आरोप है कि यहां मारपीट की बेटी को छीनकर ले गया। किसी तरह ने वापस बेटी को पाया। पीड़ित ने बीते एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से शिकायत की। थानाध्यक्ष प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपित नीलेश, उसकी मां मंजरी और बहन आकांक्षा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रायपुर में लिवइन में रह रही युवती ने मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित इस समय तीन महीने की गर्भवती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सिराज निवासी भगत सिंह कालोनी को पिछले चार साल से जानती है और दोनों लिवइन में रहते हैं। इसी बीच आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। अब आरोपित ने शादी करने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


संबंधित आलेख: