• Home
  • News
  • Major action in the Goa nightclub fire incident! Luthra brothers brought to Delhi from Thailand, detained by Goa police at the airport.

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन! थाईलैंड से दिल्ली लाए गए लूथरा बंधु, एयरपोर्ट से ही गोवा पुलिस ने लिया हिरासत में

editor
  • Awaaz Desk
  • December 16, 2025 11:12 AM
Major action in the Goa nightclub fire incident! Luthra brothers brought to Delhi from Thailand, detained by Goa police at the airport.

नई दिल्ली। गोवा नाइट क्लब अग्निकाण्ड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को आज थाईलैंड से दिल्ली लाया गया है। बता दें कि पिछले दिनों गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे। आज लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली हवाई अड्डे से ही गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब गोवा पुलिस दोनों लुथरा बंधुओं से पूछताछ करेगी। जांच एजेंसियों का आरोप है कि नाइटक्लब जरूरी फायर सेफ्टी नियमों का पालन किए बिना चलाया जा रहा था, जिसकी वजह से हादसा इतना बड़ा हो गया। इस मामले में गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि गोवा के नाइटक्लब में हुए अग्निकांड मामले में 25 लोगों की जान चली गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। ऐसे में लूथरा बंधुओं 10 दिनों बाद भारत लाना पीड़ितों के परिजनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इससे पहले मामले में अधिकारियों ने सोमवार को साफ किया था कि गोवा पुलिस थाईलैंड नहीं जा रही है, बल्कि दिल्ली में ही केंद्रीय एजेंसियों से लुथरा बंधुओं की कस्टडी ली जाएगी। इसके लिए गोवा पुलिस की एक टीम सोमवार देर रात दिल्ली पहुंची। कस्टडी के बाद सौरभ लुथरा और गौरव लुथरा को आज देर रात गोवा लेकर जा सकते हैं। इसके बाद उन्हें अंजुना पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा, जहां उनसे आगे पूछताछ होगी। बुधवार को लुथरा बंधुओं को गोवा पुलिस मापुसा अदालत में पेश कर सकती है। 


संबंधित आलेख: