• Home
  • News
  • Major crackdown by Bageshwar Police! Two smugglers arrested with 1.472 kg of charas; Apache bike also seized.

बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अपाचे बाइक भी सीज

editor
  • Awaaz Desk
  • August 04, 2026 12:08 PM
Major crackdown by Bageshwar Police! Two smugglers arrested with 1.472 kg of charas; Apache bike also seized.

बागेश्वर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 1.472 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों को कपकोट थाना क्षेत्र के पालीडुंगरा पुल के पास चेकिंग अभियान के दौरान दबोचा गया। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन 'प्रहार' के तहत एसओजी और थाना कपकोट की संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 1.472 किलोग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद सिंह और राजा रावत के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पुलिस अब मामले के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच में जुट गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


संबंधित आलेख: