• Home
  • News
  • Major employee demonstration in Nainital: The Joint Employees Union (JEU) roared at the Collectorate over their 18-point demands, raising slogans against the government.

नैनीताल में कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शनः 18 सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे संयुक्त कर्मचारी संघ! सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

  • Awaaz Desk
  • February 07, 2026 12:02 PM
Major employee demonstration in Nainital: The Joint Employees Union (JEU) roared at the Collectorate over their 18-point demands, raising slogans against the government.

नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड की प्रान्तीय कार्यकारणी की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में आज अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आज संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों कहना है कि उनकी प्रमुख मांगो जिसमें सम्पूर्ण सेवाकाल में तीन पदोन्नति प्राप्त न कर सकने वाले कार्मिकों को 10, 16 एंव 26 वर्ष की सेवा उपरान्त एसीपी के अन्तर्गत पदोन्नत वेतनमान देने, वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने के साथ ही जिन कार्मिकों की कुल सेवा 10 वर्ष से अधिक की हो चुकी हो उन्हें पदोन्नति में सीथिलीकरण का लाभ दिये जाने हेतु निर्धारित अवधि से प्रमोशन की शर्त को हटाया जाय। धरना प्रदर्शन पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि अगर शासन स्तर से मांगों के निस्तारण नही हुआ तो 21 फरवरी को राजधानी देहरादून में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 
 


संबंधित आलेख: