• Home
  • News
  • Major plane crash in South Florida, USA: A 'Learjet 60' en route from Texas to the Bahamas has crashed, leaving a deep crater on the road; the NTSB and FAA have launched a high-level investigation.

अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में भीषण विमान हादसा: टेक्सास से बहामास जा रहा 'लियरजेट 60' क्रैश, सड़क पर बना गहरा गड्ढा; NTSB और FAA ने शुरू की उच्चस्तरीय जांच

editor
  • Awaaz Desk
  • November 02, 2026 06:11 AM
Major plane crash in South Florida, USA: A 'Learjet 60' en route from Texas to the Bahamas has crashed, leaving a deep crater on the road; the NTSB and FAA have launched a high-level investigation.

नई दिल्ली। अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। टेक्सास से बहामास जा रहा एक निजी बिजनेस जेट 'लियरजेट 60' अनियंत्रित होकर सीधे जमीन पर आ गिरा। जमीन से टकराते ही विमान में जोरदार धमाका हुआ और वह आग का गोला बन गया। अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने पुष्टि की है कि इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान आसमान से बेहद तेज गति से नीचे गिरा। यह हादसा मिलिट्री ट्रेल और 10वें एवेन्यू नॉर्थ के पास हुआ। विमान एक व्यस्त सड़क के ठीक बगल में गिरा, जिससे सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया और चारों ओर भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि विमान पास स्थित रिहायशी घरों से कुछ ही फीट की दूरी पर गिरा और जमीन पर चल रहे वाहनों से टकराने से बच गया, जिससे जमीन पर कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, हादसे के बाद पूरे इलाके में घना काला धुआं फैल गया और करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान (टेल नंबर N722BD) ने टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहामास के लिए उड़ान भरी थी। ऑस्टिन एयरपोर्ट के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने इसे एक दुखद और बड़ी त्रासदी करार दिया। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल विभाग, पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय और आपातकालीन राहत दल मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा कारणों से आसपास के सभी मुख्य मार्गों को तुरंत बंद कर दिया गया। परिवहन सचिव शॉन डफी ने बताया कि FAA की विशेष टीम दुर्घटनास्थल पर भेजी जा रही है, जो नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के साथ मिलकर इस दर्दनाक हादसे के तकनीकी कारणों की जांच करेगी।


संबंधित आलेख: