• Home
  • News
  • Major police action in the Kashipur farmer suicide case! A case has been filed against 26 people, the station chief has been suspended, and the entire police station has been put on duty.

काशीपुर किसान आत्महत्या केस में पुलिस का बड़ा एक्शन! 26 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज, थानाध्यक्ष सस्पेंड और पूरी चौकी लाइन हाजिर

  • Awaaz Desk
  • January 12, 2026 11:01 AM
Major police action in the Kashipur farmer suicide case! A case has been filed against 26 people, the station chief has been suspended, and the entire police station has been put on duty.

रुद्रपुर। काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह की मौत के मामले में अब ताबड़तोड़ एक्शन शुरू हो गए हैं। आज जहां एसएसपी द्वारा थानाध्यक्ष आईटीआई कुंदन सिंह रौतेला व उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट को निलंबित कर दिया गया। वहीं पैगा चौकी के प्रभारी सहित पूरी चौकी को लाइन हाजिर किया गया है। इससे पहले आज सुबह प्रशासनिक टीम ने मृतक सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की और उनकी दो मांगों पर आश्वासन दिया। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने रकम रिकवरी और आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया था। अब मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मृतक के भाई की तहरीर पर की गयी है। पुलिस ने अमरजीत सिंह, दिव्या, रविन्द्र कौर, लवप्रीत कौर, कुलविन्दर सिंह उर्फ जस्सी, हरदीप कौर, आशीष चौहान, गिरवर सिंह, महीपाल सिंह, शिवेन्द्र सिंह, विमल, विमल की पत्नी, देवेन्द्र, राजेन्द्र, गुरप्रेम सिंह, जगपाल सिंह, जगवीर राय, मनप्रीत कलसी, अमित, मोहित, सुखवंत सिंह पन्नू, वीरपाल सिंह पन्नू, बलवन्त सिंह बक्सौरा, बिजेन्द्र, पूजा और जहीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
बता दें कि शनिवार देर रात हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र स्थित एक होटल में काशीपुर निवासी सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले सुखवंत सिंह ने फेसबुक पर लाइव आकर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। यही नहीं सुखवंत ने ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। घटना सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। रविवार को हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम सुखवंत सिंह का शव काशीपुर लाया गया और आज गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। 


संबंधित आलेख: