• Home
  • News
  • Major police action in Uttarakhand! Both shooters who shot the notorious Vinay Tyagi have been arrested.

उत्तराखण्ड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! कुख्यात विनय त्यागी को गोली मारने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार

editor
  • Awaaz Desk
  • December 26, 2025 07:12 AM
Major police action in Uttarakhand! Both shooters who shot the notorious Vinay Tyagi have been arrested.

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के लक्सर में फ्लाईओवर गोलीकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात विनय त्यागी पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सनी यादव और विनय निवासी काशीपुर, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा ने पैसों के लेनदेन के विवाद में साथी अजय निवासी खरमासा के साथ विनय त्यागी की हत्या के इरादे से उस पर गोलियां चलाने की बात स्वीकार की है। सन्नी और अजय का आपराधिक इतिहास रहा है। वह काशीपुर में एक डकैती के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सन्नी और विनय त्यागी के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद है। सन्नी के रकम मांगने पर विनय त्यागी उसकी हत्या करवाने की धमकी दे रहा था। इसी बात से भड़के सन्नी ने विनय की हत्या की साजिश रची थी। वह लगातार विनय त्यागी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। विनय त्यागी के रुड़की कारागार में शिफ्ट होने के दौरान ही उन्हें उसके लक्सर में पेशी पर आने की जानकारी मिली थी। उन्होंने लक्सर.रुड़की मार्ग पर रेकी करने के बाद बुधवार को वारदात को अंजाम दिया। विनय को गोली मारने के बाद हमलावर बाइक लेकर फरार हुए थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण उन्हें बाइक छोड़नी पड़ी। इसके बाद उन्होंने जंगल के रास्ते फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने कांबिंग के दौरान खानपुर थाना क्षेत्र में सिंकदरपुर गांव के पास जंगल में बिजनौर हाईवे के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


संबंधित आलेख: