• Home
  • News
  • Major RBI move: Interest rates hiked amidst inflationary pressure ahead of the festive season! Repo rate reaches 5.50%; impact expected on everything from home loan EMIs to car and personal loans.

RBI का बड़ा फैसला: त्योहारों से पहले महंगाई की मार के बीच बढ़ी ब्याज दर! रेपो रेट 5.50% पहुंचा, होम लोन की EMI से लेकर कार-पर्सनल लोन तक पर पड़ेगा असर

editor
  • Awaaz Desk
  • October 07, 2026 07:10 AM
Major RBI move: Interest rates hiked amidst inflationary pressure ahead of the festive season! Repo rate reaches 5.50%; impact expected on everything from home loan EMIs to car and personal loans.

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को तीन दिवसीय एमपीसी बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है और इस इजाफे के बाद रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% हो गया है। नीतिगत ब्‍याज दर में इस बढ़ोतरी के चलते अब आम आदमी को झटका लगने वाला है, क्योंकि उनके लिए होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ईएमआई भी बढ़ जाएगी। मान लीजिए किसी ने बैंक से 20 लाख रुपये का होम लोन (Home Loan) लिया है और इस लोन का ब्‍याज दर फिलहाल 7.5% है। जबकि टेन्‍योर 20 साल का है, तो इस हिसाब से उसकी ईएमआई 16,112 रुपये बन रही है, लेकिन RBI के 25 बेसिस पॉइंट या 0.25 फीसदी के ब्याज बढ़ोतरी के बाद ये 7.75% के हिसाब से कटेगी। कैलकुलेशन करें, तो इस आधार पर उसे 20 लाख के लोन पर 16,419 रुपये ही मंथली EMI देनी होगी। यानी हर महीने 307 रुपये ज्यादा देने होंगे। अब बात करते हैं कि अगर किसी व्यक्ति ने 30 लाख रुपये का लोन 7.50 फीसदी ब्‍याज दर पर 20 साल के लिए लिया है, तो उसे हर महीने 24,168 रुपये ईएमआई देनी पड़ रही होगी, लेकिन RBI द्वारा 25 बेसिस पॉइंट ब्‍याज बढ़ाने के बाद 7.75 फीसदी के हिसाब से उसकी मंथली EMI बढ़कर 24,628 रुपये हो जाएगी। यानी 460 रुपये हर महीने ज्यादा देने होंगे। अगला कैलकुलेशन 50 लाख रुपये के होम लोन के लिए करते हैं। अगर इस रकम का बैंक लोन व्यक्ति ने 7.5 फीसदी के ब्याज पर 20 साल के लिए लिया है, तो उसे फिलहाल मंथली 40,280 रुपये ईएमआई चुकानी पड़ रही होगी। लेकिन लोन पर ब्याज 7.75 फीसदी होने पर ये ईएमआई बढ़कर 41,047 रुपये हो जाएगी। यानी लोन लेन वाले को प्रति माह 767 रुपये ज्यादा देने होंगे। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने करीब चार साल के बाद रेपो रेट हाइक का झटका दिया है. इससे पहले फरवरी 2023 में रेपो रेट बढ़ाया गया था। इस साल की बात करें, तो पिछले तीन बैठकों में इसे लगातार 5.25 फीसदी पर स्थिर रखा गया था। लेकिन त्योहारों से ऐन पहले केंद्रीय बैंक ने लोन लेने वालों को झटका देते हुए इसे 5.50% कर दिया है। 


संबंधित आलेख: