• Home
  • News
  • Mann Ki Baat: PM Modi salutes the courage of imagining Uttarakhand! Learned Kannada language in three months, read in the link what else PM said about Uttarakhand

मन की बातः प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखण्ड की कल्पना के साहस को किया सलाम! तीन माह में सीखी कन्नड़ भाषा, लिंक में पढ़ें उत्तराखण्ड को लेकर और क्या बोले पीएम

editor
  • Awaaz Desk
  • May 29, 2022 06:05 AM
 Mann Ki Baat: PM Modi salutes the courage of imagining Uttarakhand! Learned Kannada language in three months, read in the link what else PM said about Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक बार फिर रेडियो पर अपने मन की बात की। इस दौरान उन्होंने न केवल तमाम मुद्दों पर चर्चा की बल्कि देशहित में कार्य करने वाले तमाम लोगों की सराहना भी की। अपने मन की बात में आज प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखण्ड के जोशीमठ की रहने वाली कल्पना का जिक्र भी किया।

पीएम मोदी ने कल्पना के साहस को सलाम करते हुए कहा कि कल्पना ने अभी हाल ही में कर्नाटका में दसवीं की परीक्षा पास की है। कहा कि हैरान करने वाली बात यह है कि कल्पना को कुछ समय पहले तक कन्नड़ भाषा ही नहीं आती थी, लेकिन उन्होंने कठोर मेहनत के बल पर महज तीन महीने में ही कन्नड़ भाषा सीखी और अच्छे नंबरों से वह पास हुई। पीएम मोदी ने कहा कि कल्पना पहले टीवी से पीड़ित थी और तीसरी कक्षा में उनकी आंखों की रोशन भी चली गयी। इसके बाद कल्पना महशुरू की रहने वाली प्रो. तारा मूर्ति के संपर्क में आई और उन्होंने कल्पना को प्रोत्साहित करने के साथ ही उनकी मदद भी की। पीएम मोदी ने कल्पना के साहस की सराहना की।

वहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, कहा कि इन सबके बीच एक खबर आ रही है वहां पर जगह-जगह गंदगी दिख रही है। पीएम मोदी ने श्रृद्धालुओं से स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने का आहवान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अच्छी बात यह है कि यात्रा पर पहुंच रहे कुछ श्रृद्धालु ऐसे भी हैं जो स्वच्छता की साधना कर रहे हैं।

उन्होंने रुद्रप्रयाग के रहने वाले मनोज बैंजवाल के कार्यों को भी सराहा। मोदी ने कहा कि मनोज पिछले 25 वर्षों से पर्यावरण की देखरेख कर रहे हैं। वहीं उन्होंने गुप्तकाशी के रहने वाले सुरेश बगवाड़ी के स्वच्छता अभियान की भी सराहना की। पीएम मोदी ने देवर गांव की चंपा देवी का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले 3 साल से वह अपने गांव की महिलाओं को कूड़ा प्रबंधन सीखा रही हैं, उन्होंने कई पेड़ भी लगाए हैं और अपनी मेहनत से एक हरा भरा वन तैयार कर दिया है।


संबंधित आलेख: