• Home
  • News
  • Many challenges before the new US city captain Dr. TC! So will SSP Manjunath be able to live up to the expectations of the public, how will the police deal with drug abuse and increasing criminal incidents?

यूएस नगर के नए कप्तान डॉ. टीसी के सामने कई चुनौतियां! तो क्या जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पायेंगे एसएसपी मंजूनाथ, नशाखोरी और बढ़ती आपराधिक घटनाओं से कैसे निपटेगी पुलिस

editor
  • Tapas Vishwas
  • March 17, 2022 07:03 AM
Many challenges before the new US city captain Dr. TC! So will SSP Manjunath be able to live up to the expectations of the public, how will the police deal with drug abuse and increasing criminal incidents?

जनपद ऊधम सिंह नगर के नए कप्तान मंजूनाथ टीसी ने जनपद के 34वें कप्तान के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क हादसे उनके क्षेत्रों में कम हों इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। अगर, सड़क हादसों पर लगाम नहीं लगेगी तो संबंधित थाना प्रभारी की पोस्टिंग भी उसी आधार पर की जाएगी। वही नए कप्तान के रूप में चार्ज संभालने के बाद आईपीएस मंजूनाथ टीसी से पूरे जनपद को काफी उम्मीदें हैं। आपको बता दे कि 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. मंजुनाथ टीसी सीओ रुद्रपुर, ऋषिकेश, एएसपी उधमसिंह नगर, एसपी देहरादून, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक हरिद्वार, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार समेत रेलवेज में बतौर कप्तान अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होते ही पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले होने शुरू हो गए है। ऊधम सिंह नगर के एसएसपी/डीआइजी बरिंदरजीत सिंह का तबादला उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय देहरादून कर दिया गया है। उनके स्थान पर एसएसपी अल्मोड़ा मंजूनाथ टीसी को जिले का नया कप्तान बनाया गया है। महज दो माह का कार्यकाल ही पूरा करने के बाद एसएसपी का स्थानांतरण चर्चा का विषय बना है। एसएसपी/डीआइजी बरिंदरजीत सिंह को 16 जनवरी को विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिले का कप्तान बनाया गया था। जैसे ही विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम घोषित हुआ, उसके महज पांच दिन बाद ही एसएसपी बरिदरजीत सिंह का तबादला पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय देहरादून कर दिया गया। जबकि उनके स्थान पर अल्मोड़ा जिले के एसएसपी रहे मंजूनाथ टीसी को ऊधम सिंह नगर का कप्तान बनाया गया।
वही आईपीएस मंजूनाथ टीसी के चार्ज संभालते ही स्वागत समारोहों का दौर शुरू हो गया है। आम जनता के साथ ही जिले के सामाजिक, धार्मिंग व राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा लगातार उनका स्वागत किया जा रहा है। बता दें कि नए कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी से जिले की जनता को खासी उम्मीदें हैं। लोगों की उम्मीदें हैं कि उनके कार्यकाल में जिले में बढ़ती नशाखोरी पर लगाम लगने के साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार आयेगा। वहीं आवाज 24X7 ने जब इस मामले में लोगों से बात की तो लोगों का कहना था जिले में बढ़ते अपराधों व चोटियों की घटनाओं पर अंकुश लगना चाहिए और डॉ. टीसी से उम्मीद है वह इस दिशा में काम करेंगे। बता दें कि डॉ. टीसी पहले भी यहां अपनी सेवाएं दे चुके हैं और लोगों की उम्मीदें बेवजह नहीं है जिले के नए कप्तान टीसी अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने प्रदेश के कई जिलों में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाया है। हर चुनौती का सामना करते हुए चुनौतियों से निपटने के लिए नए-नए फार्मूले आजमाना उनकी कार्यशैली में शामिल है। हांलाकि यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी जिले की जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरेंगे। फिलहाल उनके सामने जिले में बढ़ती नशाखोरी, अपराध, चोरी की घटनाओं पर अंकुश, यातायात संबंधी कई चुनौतियां उनके सामने हैं।


संबंधित आलेख: