• Home
  • News
  • Markets begin to bustle ahead of Eid, as crowds of shoppers start flocking to the shops.

ईद से पहले बाजारों में दिखने लगी रौनक, दुकानों पर खरीदारों की उमड़ने लगी भीड़

  • Tapas Vishwas
  • March 18, 2026 10:03 AM
Markets begin to bustle ahead of Eid, as crowds of shoppers start flocking to the shops.

ईद के त्योहार से पहले बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। लक्सर के बाजार इन दिनों खरीदारों से गुलजार हैं। कपड़े, जूते, इत्र, फल, मेवे और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ईद की तैयारियों के चलते बाजार देर रात तक खुले रह रहे हैं, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। ईद का पर्व नजदीक होने के कारण लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। यदि 19 मार्च को चांद दिखाई देता है तो ईद-उल-फितर 20 मार्च को मनाई जाएगी, अन्यथा 21 मार्च को यह पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में लोग पहले से ही अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। लक्सर के मुख्य बाजार में कपड़ों, जूतों, सजावटी सामान और इत्र की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। दुकानदार निशांत गोयल, मनीष और शिखर के अनुसार, ईद को देखते हुए पहले ही नया स्टॉक मंगा लिया गया था और अब बिक्री तेजी से बढ़ रही है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में खरीदारी और तेज होने की उम्मीद है। दूसरी ओर, टेलर की दुकानों पर भी जबरदस्त भीड़ है। लोग नए कपड़े सिलवाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन पहले से बुकिंग फुल होने के कारण कई टेलर अब नए ऑर्डर लेने से इनकार कर रहे हैं। ईद की तैयारियों के बीच बाजार ही नहीं, धार्मिक स्थलों में भी खास साज-सज्जा की गई है। बाजार स्थित जामा मस्जिद रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रही है, जो त्योहार की खुशियों को और बढ़ा रही है। कुल मिलाकर ईद से पहले बाजारों में उत्साह चरम पर है। हालांकि अंतिम रूप से त्योहार की तारीख चांद दिखने पर ही तय होगी, लेकिन लोगों में जश्न की तैयारी अभी से साफ नजर आ रही है।
 


संबंधित आलेख: