• Home
  • News
  • Missing SDM mysteriously disappeared SDM of Champawat found in Shimla, questions started arising on such act of administrative officer

लापता एसडीएम!रहस्यमय ढंग से गायब हुए चंपावत के एसडीएम मिले शिमला में,प्रशासनिक अधिकारी की ऐसी हरकत पर उठने लगे सवाल

editor
  • Kanchan Verma
  • September 13, 2022 07:09 AM
Missing SDM mysteriously disappeared SDM of Champawat found in Shimla, questions started arising on such act of administrative officer

चंपावत जिले से प्रशासनिक हमले में हड़कंप मचाने वाले लापता एसडीएम सदर अनिल चन्याल आखिरकार मिल ही गए।डीएम नरेंद्र भंडारी ने इसकी जानकारी मीडिया को दी और बताया कि उनकी एसडीएम से फ़ोन पर बात हो गयी है। वो शिमला में इलाज करवाने गए थे। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य खराब चलने के चलते वो अचानक शिमला चले गए थे,मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी कोतवाल योगेश उपाध्याय ने लोकल मीडिया को बताया कि उनकी लोकेशन ट्रेस कर ली गयी जो शिमला है।

आपको बता दें कि दो दिन से लापता जब एसडीएम ऑफिस नही पहुंचे तब हड़कंप मच गया,उनकी तलाश में सब जुट गए, पुलिस विभाग से तीन टीमें अलग अलग स्तर पर एसडीएम की खोजबीन में जुटी थी। रहस्यमय ढंग से गायब हुए एसडीएम पर अब कई सवाल उठने लगे है। एक प्रशासनिक अधिकारी के इस तरह के व्यवहार को सामान्य रूप से नही लिया जा सकता


संबंधित आलेख: