• Home
  • News
  • Nainital: 18th convocation! Vice Chancellor of Kumaon University, Prof. Rawat inspected, gave necessary guidelines

Nainital: 18वां दीक्षांत समारोह! कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. रावत ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

editor
  • Awaaz Desk
  • January 14, 2024 07:01 AM
Nainital: 18th convocation! Vice Chancellor of Kumaon University, Prof. Rawat inspected, gave necessary guidelines

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने शनिवार को 18वें दीक्षांत समारोह की तैयारी का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रो. रावत एएन सिंह सभागार पहुंचकर दीक्षांत समारोह के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की तथा इसकी सफलता के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। उन्होंने विभिन्न दीक्षांत समारोह के अपने अनुभवों को साझा करते हुए इस दीक्षांत समारोह की सफलता के लिए कोई भी कसर न छोड़ने के निर्देश दिए। प्रो. डीएस रावत, प्रो. संजय पंत, डीएस डब्लू, दिनेश चन्द्रा, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. विजय कुमार, डॉ. गगनदीप होती, डॉ. अशोक कुमार, अतुल आर्या, नंदा बल्लभ पालीवाल, रितेश कुमार आदि मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: