नैनीताल:स्टॉफ हाउस निवासी 28 वर्षीय युवक की हुई मौत,देर रात बिगड़ी थी हालत
हरिश्चंद्र दुमका पुत्र गोविंद बल्लभ निवासी स्टाफ हाउस 7 नंबर मल्लीताल नैनीताल उम्र 28 वर्ष के कल दिन में पेट दर्द हुआ था जिसके बाद उसे बीडी पांडे जिला चिकित्सालय उपचार हेतु लेकर आए थे। दवाई इत्यादि लेकर उपचार के पश्चात वापस सात नंबर मल्लीताल घर लेकर गए।लेकिन बीती रात 2:30 बजे पुनः उसके पेट में दर्द होने लगा तथा उसकी तबीयत खराब हो गई तथा उसे बीडी पांडे चिकित्सालय मल्लीताल नैनीताल लेकर आए जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। आज उसका पंचनामा भरकर कारवाई उपनिरी0 हरीश सिंह द्वारा की गई तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। मृतक हरिश्चंद्र दुमका अविवाहित था तथा होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ था तथा वर्तमान में "ला निवासा "होटल मल्लीताल में वेटर का कार्य करता था तथा मृतक तीन भाई थे व मृतक अविवाहित था तथा मृतक के पिता नैना देवी मंदिर के पास में हलवाई का काम करते हैं।