• Home
  • News
  • Nainital: 40-year-old policeman posted in Tallital police station died, the situation worsened late at night

नैनीताल:तल्लीताल थाने में तैनात 40 वर्षीय पुलिसकर्मी की हुई मौत,देर रात बिगड़ी थी हालात

editor
  • Kanchan Verma
  • January 20, 2022 06:01 AM
Nainital: 40-year-old policeman posted in Tallital police station died, the situation worsened late at night

नैनीताल में गुरुवार सुबह तल्लीताल थाने में कार्यरत एक पुलिसकर्मी की अचानक मौत होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तल्लीताल पुलिस ने बताया कि ग्राम पुणेथी जिला चम्पावत निवासी 40 वर्षीय छतर राम पुत्र ईश्वर राम तल्लीताल पुलिस लाइन में तैनात थे। बुधवार की देर रात्रि बैरक में पुलिस कर्मी की  तबियत बिगड़ने से उसे खून की उल्टी होने लगी, बैरक में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा उसे उपचार के लिए तत्काल ही जिला अस्पताल बीडी पांडे लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अभी तक पुलिसकर्मी की मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस कर्मी के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है मृतक अपने पीछे 2 बेटियों व पत्नी को छोड़ गया है।


संबंधित आलेख: