नैनीतालः आपातकाल की 50वीं बरसी! भाजपा ने लगाई चित्र प्रदर्शनी, लोकतंत्र सेनानियों को किया नमन

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल मंडल द्वारा आपातकाल की 50वीं बरसी पर ‘आपातकाल का काला दिवस’ विषय पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन मल्लीताल रिक्शा स्टैंड स्थित प्रदर्शन स्थल पर किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक सरिता आर्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय अध्याय था। उन्होंने कहा कि भाजपा हर स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और आपातकाल के शहीद लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुआ। इस दौरान सह संयोजक काजल आर्या, आशीष बजाज, रोहित और युवराज का विशेष योगदान रहा। इस दौरान शांति मेहरा, निखिल बिष्ट, मोहित लाल साह, ज्योति ढोंडियाल, आशा आर्या, काजल आर्या, मयंक, मनोज पंत, भारत सिंह मेहरा, कमल जोशी, आनंद बिष्ट, नीतू जोशी, अरविंद पडियार, दयाकिशन पोखरिया, भगवत रावत, पूरन बिष्ट, गजाला कमाल, मनोज जगाती, राहुल नेगी, रोहित जोशी, युवराज करायत आदि मौजूद रहे।