• Home
  • News
  • Nainital: 73rd Republic Day celebrated by hoisting the flag at District Information Office

नैनीताल:जिला सूचना कार्यालय में ध्वजारोहण कर मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

editor
  • Kanchan Verma
  • January 26, 2022 05:01 AM
Nainital: 73rd Republic Day celebrated by hoisting the flag at District Information Office

73वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर को जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में अपर जिला सूचना अधिकारी के.एल. टम्टा द्वारा ध्वजारोहण करने के साथ सूचना कर्मियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण में प्रतिभाग करते हुए संविधान की शपथ ली। 
  टम्टा ने कहा कि हम सब भारत के नागरिक हैं इस अवसर पर हम सब को मिलकर गणतंत्र दिवस को पूरे  उत्साह के साथ मनाना चाहिए। उन्होने कहा हमें राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को बनाये रखना होगा, और बन्धुता बढाने के लिए दृढ संकल्प होने के साथ देश के लिए शहीदों का नमन करना चाहिए।
इस अवसर पर नैनीताल दैनिक आज के भूपेंद्र रौतेला,हिन्दुस्तान के नवीन पालीवाल, सूचना विभाग के दीवान गिरी गोस्वामी, उमेद सिंह जीना, प्रकाश पाण्डे, सुधीर कुमार, अंकुर के साथ अन्य  गणमान्य लोंग एवं मीडिया कर्मी उपस्थित थे।


संबंधित आलेख: