नैनीतालः 27वीं इंटर स्कूल बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में खेले गए 8 मैच! खिलाड़ियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा
नैनीताल। 27वीं इन्टर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को 8 मैच खेले गये। इस दौरान बालक वर्ग में सीआरएसटी नेसेन्ट जेवियर को 24 अकों के मुकाबले 37 अकों से हराया। सेन्ट जोसेफ ने हरमन माइनर भीमताल को 20 के मुकाबले 38, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने गुरुकुल हल्द्वानी को 19 के मुकाबले 35, वुड् ब्रिज ने बिड़ला विद्या मन्दिर को 19-68 से हराया, लेकस इन्टरनेशनल भीमताल ने ग्रीन माउंट भीमताल को 15-22 से हराया। पुनः हरमन माइनर भीमताल ने सनवाल स्कूल को 15-28 से हराया, बिड़ला विद्या मन्दिर ने गुरुकुल हल्द्वानी को 23-30 से हराया। मुकाबले में निणनायक हरीश चौधरी, तनवीर अन्वर, समीर अली, दीपक थापा, विनोद कनारी, स्कोरर तरुण खतवाल, फरदीन, हनी, दीपक कुमार, गणमान्य नागरिकों में डीएसए महासचिव अनिल गढिया, भुवन बिष्ट, मनोज साह, राजू लाल, राजीव गुप्ता, बहादुर बिस्ट, देवेंद्र बिष्ट रहे।