• Home
  • News
  • Nainital: A body was found in a ravine on the Haldwani-Khansyun motorway. A sensation spread, and police are trying to identify it.

नैनीतालः हल्द्वानी-खनस्यूं मोटर मार्ग पर गधेरे में मिला शव! फैली सनसनी, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

editor
  • Awaaz Desk
  • January 20, 2026 10:01 AM
Nainital: A body was found in a ravine on the Haldwani-Khansyun motorway. A sensation spread, and police are trying to identify it.

नैनीताल। नैनीताल जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां ओखलकांडा ब्लॉक में हल्द्वानी-खनस्यूं मोटर मार्ग पर गधेरे में एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। जानकारी के अनुसार क्षेत्र की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए जंगल जा रही थी, तभी उन्होंने मार्ग पर लाश देखी। इस दौरान महिलाओं में चीख-पुकार मच गयी। आनन-फानन में मामले की सूचना लोगों को दी गयी, जिसके बाद मौके पर खासी भीड़ एकत्र हो गयी। इधर स्थानीय लोगों ने गधेरे में शव मिलने की सूचना खनस्यूं पुलिस को दी। खनस्यूं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन शव के सड़े गले होने के चलते पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।


संबंधित आलेख: