नैनीताल:उन्नाव से नैनीताल घूमने आई महिला पर्यटक का ग़ुम हुआ डेढ़ लाख रुपए का आईफ़ोन 13 प्रो मैक्स मिला नाबालिग बच्चों के पास
अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आई पर्यटक आंचल मिश्रा पुत्री शैलेश मिश्रा निवासी 404/01 ,हिरण नगर उन्नाव उत्तर प्रदेश द्वारा 18 फ़रवरी को कोतवाली मल्लीताल में अपने आईफोन 13 प्रो मैक्स के जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है खो जाने की शिकायत की थी जिसे नैनीताल पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों के पास से बरामद किया और सही सलामत आँचल को सौंप दिया।

दरअसल 18 फरवरी को आँचल मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनका बीती शाम 4:30 बजे पंत पार्क मल्लीताल में कपड़े खरीदारी के दौरान उनका आईफोन 13 pro max कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपया(1,50,000r) चोरी हो गया है काफी तलाश करने के बावजूद भी नहीं मिल पा रहा है जिस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल प्रीतम सिंह के निर्देशन में उप निरी0 हरीश सिंह व कां0 संजय व कां0 हरिओम द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा साहिबगंज झारखंड निवासी दो नाबालिक बच्चों उम्र 10 वर्ष उम्र 12 वर्ष लगभग से उनका आईफोन 13 pro max , sierra blue color आज बरामद किया गया तथा बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा उनको हिदायत दे दी गई , आंचल मिश्रा व उनके साथ आए दोस्तों ने नैनीताल पुलिस के कार्य की भूरी- भूरी प्रशंसा की गई।