• Home
  • News
  • Nainital: ABVP protests at Kumaon University, protesting poor results and demanding re-exams.

नैनीतालः कुमाऊं विश्वविद्यालय में एबीवीपी का प्रदर्शन! खराब रिजल्ट के खिलाफ धरना, री-एग्जाम की मांग

  • Awaaz Desk
  • March 31, 2026 11:03 AM
Nainital: ABVP protests at Kumaon University, protesting poor results and demanding re-exams.

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बीएससी पंचम सेमेस्टर और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के परीक्षाफल में गड़बड़ी को लेकर धरना प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए परिणामों में सुधार या पुनः परीक्षा कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि सत्र 2025-26 के घोषित परीक्षाफल में बीएससी जूलॉजी पंचम सेमेस्टर और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के बैक पेपर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अंक उम्मीद से काफी कम आए हैं, जिससे वे असंतुष्ट हैं। छात्रों का आरोप है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियां हुई हैं, जो उनके भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित समाधान नहीं निकाला गया तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि उनके हितों को ध्यान में रखते हुए री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भी आवश्यक सुधारों पर विचार किया जा रहा है।


संबंधित आलेख: