नैनीताल हादसाः तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने से पलटी केएमओयू बस! 14 यात्रियों में 1 की मौत, 8 की हालत नाजुक
नैनीताल। नैनीताल में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां खुपी क्षेत्र में एक केएमओयू की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 यात्री गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल की टीम ने घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा। बताया जा रहा है कि बस हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी और बस में 14 यात्री सवार थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी ने बताया कि बस में 14 लोग सवार थे, जो हल्द्वानी से डीडीहाट के लिए जा रही थी, इसी बीच बस रास्ते में पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है।