• Home
  • News
  • Nainital: Administration's major action plan to tackle weekend traffic jams at Kainchi Dham! Devotee numbers to be monitored via headcount cameras; temple gates to become automated within 15 days.

नैनीतालः कैंचीधाम वीकेंड जाम पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान! हेड काउंट कैमरों से श्रद्धालुओं की संख्या पर नजर, 15 दिन में मंदिर गेट होंगे ऑटोमेटिक

editor
  • Awaaz Desk
  • October 06, 2026 01:10 PM
Nainital: Administration's major action plan to tackle weekend traffic jams at Kainchi Dham! Devotee numbers to be monitored via headcount cameras; temple gates to become automated within 15 days.

नैनीताल। मण्डलायुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण सभागार में कैंचीधाम में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने वीकेंड पर बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बेहतर यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे होटल की अग्रिम बुकिंग कर ही कैंचीधाम आएं। उन्होने वीकेंड पर सभी उपजिलाधिकारियों, सीओ, एआरटीओ और जिला पर्यटन अधिकारी को आपसी समन्वय से व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को वीकेंड के दौरान टैक्सी बाइक की नियमित चैकिंग करने तथा विकास भवन पार्किंग और सेनिटोरियम में परिवहन विभाग के बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए। कैंचीधाम क्षेत्र में ओवररेटिंग रोकने के लिए सभी दुकानदारों को खाद्य एवं पेय पदार्थों की रेट लिस्ट प्रमुखता से प्रदर्शित करने को कहा। आयुक्त ने शिप्रा नदी में श्रद्धालुओं के नहाने पर रोक लगाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। मंदिर समिति को वीकेंड पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या की निगरानी के लिए हेड काउंट कैमरे लगाने तथा मंदिर के गेटों को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए 15 दिन के भीतर स्वचालित रूप से खोलने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में नैनीताल के बारापत्थर क्षेत्र में वीकेंड पर लगने वाले जाम पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि टोल पास की कम चौड़ाई के कारण जाम की स्थिति बनती है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने वीकेंड पर जाम की स्थिति न बनने देने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने के भी निर्देश दिए। जिस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डामरीकरण एवं पैचवर्क का कार्य किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने सभी सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। बैठक में आईजी कुमाऊं नवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसई एनएच मनोहर सिंह, एसई लोनिवि राजेश पंत, आरटीओ (ई) अरविंद पांडे, एडीएम विवेक राय, प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार सहित मंदिर समिति, व्यापारी संघ और टैक्सी यूनियन एवं केमू यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: