• Home
  • News
  • Nainital: Advocate Nitin Karki filed a complaint with the police against the objectionable advertisement of Lord Shiva and Bahubali pan masala in the country's famous newspaper on Mahashivratri,

नैनीताल:महाशिवरात्रि पर देश के चर्चित अख़बार में भगवान शिव और बाहुबली पान मसाला के आपत्तिजनक विज्ञापन के खिलाफ अधिवक्ता नितिन कार्की ने की पुलिस से शिकायत,भगवान शिव की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

editor
  • Kanchan Verma
  • March 03, 2022 07:03 AM
Nainital: Advocate Nitin Karki filed a complaint with the police against the objectionable advertisement of Lord Shiva and Bahubali pan masala in the country's famous newspaper on Mahashivratri,

बीते मंगलवार को शिवरात्रि के मौके पर चर्चित अखबार दैनिक जागरण के एक संस्करण में बाहुबली पान मसाला की तुलना भगवान शिव से करते हुए एक विज्ञापन प्रेषित किया गया था जिसमे स्लोगन के तौर पर लिखा गया था "भोले के संग सब बाहुबली दबंग"। इस विज्ञापन से नाराज़ सभी हिंदू संगठन के लोगों ने अखबार के खिलाफ खड़े हो गए है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अखबार के संस्करण के प्रथम पृष्ठ पर भगवान शिव की तस्वीर और त्रिशूल के साथ आपत्तिजनक विज्ञापन लगाने के खिलाफ नैनीताल के अधिवक्ता नितिन कार्की ने मल्लीताल कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है उन्होंने शिकायती पत्र में लिखा है कि "जिस दिन हिंदुओं का धार्मिक पर्व महाशिवरात्रि मनाया जा रहा था ठीक उसी दिन एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में पान बहार कंपनी द्वारा अपने उत्पाद बाहुबली पान मसाला का प्रचार करने में हमारे आराध्य भगवान शिव को अपने पान मसाले नशे के विज्ञापन में गलत तरह से अंकित किया गया और विज्ञापन में यह भी लिखा गया कि भोले के संग सब बाहुबली दबंग जो कि हमारे आराधी भगवान शिव की गरिमा पर एक बहुत बड़ा प्रहार है और हमारे आराध्य भगवान शिव को नशे से जुड़ कर उनका अपमान किया गया और साथ ही साथ हमारे आराध्य भगवान को नशे से जोड़कर भगवान शिव की छवि को जानबूझकर धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है हमारे आराध्य भगवान शिव को नशे के साथ जोड़कर युवा वर्ग को भी इस विज्ञापन के माध्यम से गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है नितिन कार की कंपनी पान बहार के जिम्मेदार अधिकारियों और पान बहार कंपनी के मालिक के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही करने का अनुरोध भी किया है।

आपको बता दें कि अधिवक्ता नितिन कार्की के अलावा हिन्दू संगठनों में भी इस विज्ञापन को लेकर खासा रोष व्याप्त है। हिन्दू संगठनों का कहना है कि शिवरात्रि के मौके पर जिस प्रकार से उत्तर भारत के सबसे बड़े पेपर ने इतनी बड़ी गलती की है यह क्षमा के योग्य नहीं है।


संबंधित आलेख: