• Home
  • News
  • Nainital: Advocates got a big gift on Ganesh Chaturthi! Decades old demand fulfilled, District Judge and Commissioner issued first application form

नैनीतालः गणेश चतुर्थी पर अधिवक्ताओं को मिली बड़ी सौगात! दशकों पुरानी मांग हुई पूरी, जिला जज और कमिश्नर ने जारी किया पहला आवेदन फार्म

editor
  • Awaaz Desk
  • August 31, 2022 09:08 AM
Nainital: Advocates got a big gift on Ganesh Chaturthi! Decades old demand fulfilled, District Judge and Commissioner issued first application form

नैनीताल। गणेश चतुर्थी अधिवक्ताओं के लिये खुशियां लेकर आयी है बुधवार को जिला जज राजेन्द्र जोशी व कमिश्नर दीपक रावत के हाथों पहला आवेदन फार्म जारी किया गया। दरसअल जिला मुख्यालय होने के बावजूद दशकों से न्यायालय परिसर में अधिवक्ता जिला न्यायालय में चैम्बर निर्माण की मांग कर रहे थे जिसपर अध्यक्ष नीरज साह, सचिव दीपक रूवाली सहित नयी कार्यकारणी के सभी सदस्यों ने चैम्बर निर्माण का संकल्प लिया। अध्य्क्ष नीरज साह ने कहा इच्छाशक्ति से किया गया कार्य ज़रूर सफल होता है। वहीं अपने संबोधन में सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि अधिवक्ताओं व उच्च अधिकारियों के सहयोग से चैम्बर निर्माण संभव हो पाया है जिसके लिये वे सभी का आभार व्यक्त करते है। दरअसल दशकों से अधिवक्ता टिन शेड में बैठ जैसे-तैसे अपना कार्य निपटा रहे थे जो अब बेहद जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पहुंच चुके हैं वहीं बार की कार्यकारणी ने अपने फण्ड अधिवक्ताओं के सहयोग व प्रसायों से चैम्बर निर्माण को गति देने का काम किया, जिसपर नया भवन अपना मूर्त रूप लेने लगा। इसी क्रम में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को जिला जज राजेन्द्र कुमार जोशी व कमिश्नर दीपक रावत ने अधिवक्ताओं के लिये का आवेदन फार्म जारी किया। बताते चलें कि अब जल्द ही अधिवक्ताओं को चैम्बर सौंपे जायेंगे। इस दौरान अध्य्क्ष नीरज साह, सचिव दीपक रूवाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सुयाल, मनीष मोहन जोशी, तरुण चंद्रा, उमेश कांडपाल, गंगा बोरा, किरन आर्य, मनीष कांडपाल, बी सी पाल, हरिशंकर कंसल, ओमकार गोस्वामी, अखिलेश साह, राजेश चंदोला, भानु प्रताप मौनी, प्रदीप परगाई, अशोक मौलेखी, हरीश भट्ट, सुभाष जोशी, गिरीश जोशी, भुवन जोशी, रवि आर्य, प्रमोद तिवारी, सोहन तिवारी, मुकेश कुमार, सुधीर कनवाल, फैजल साह, धीरज सिजवाली, आर पी भट्ट, अतुल धुसिया, शंकर चौहान, सरिता बिष्ट, मुन्नी आर्य, किरन आर्य, जया आर्य, अनिता जोशी आदि मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: