• Home
  • News
  • Nainital: Ajay Bhatt said – Okhalkanda, Ramgarh, Betalghat and Dhari roads will be strengthened soon, proposal sent for approval

नैनीताल: अजय भट्ट बोले- ओखलकांडा, रामगढ़, बेतालघाट और धारी की सड़को का होगा जल्द सुदृरीकरण, प्रस्ताव बनाकर स्वीकृत के लिए भेजा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 12, 2023 04:03 PM
Nainital: Ajay Bhatt said – Okhalkanda, Ramgarh, Betalghat and Dhari roads will be strengthened soon, proposal sent for approval

नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत नैनीताल जिले के ओखलकांडा, रामगढ़, बेतालघाट और धारी की सड़को का जल्द सुदृरीकरण होंगा। उन्होंने बताया कि इन सभी सड़कों का प्रस्ताव बनाकर सरकार को स्वीकृत करने को भेज दिया गया है।

अजय भट्ट ने बताया कि ओखल कांडा ब्लॉक में भिड़ापानी से महतोली मोटर मार्ग जो 5.012 किलोमीटर लंबा है जिसकी लागत 370.79 है और रामगढ़ ब्लॉक में कस्यालेख बूडीबाना सूफी मोटर मार्ग, जिसकी लंबाई 17.304 किलोमीटर है,जिसकी लागत 1156.91 लाख रुपये है। इसके अलावा बेतालघाट ब्लॉक में डोलकोट पांगकटरा खलाड़ मोटर मार्ग जिसकी लंबाई 5.514 किलोमीटर है और लागत 395.71 लाख है। बेतालघाट में ही अंबेडकर ग्राम रीखोली मोटर मार्ग जिसकी लंबाई 15.416 किलोमीटर है और लागत 1105.54 लाख रुपये है। इसके अलावा नैनीताल जिले के धारी विकासखंड में कासियालेख से पूरबड़ा मोटर मार्ग जिसकी लंबाई 6.90 है तथा लागत 505.35 लाख रुपया है। इन सभी सड़कों को स्वीकृत किए जाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि आशा है जल्द सभी सड़कों को स्वीकृति हो कर इन मोटर मार्गों के कार्य शुरू होंगे।


संबंधित आलेख: