• Home
  • News
  • Nainital: Alert of rain, storm and storm from 24 to 26 June! District Magistrate gave strict instructions to officers, keep mobile on 24 hours

नैनीतालः 24 से 26 जून तक बारिश-आंधी-तूफान का अलर्ट! जिला मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 24 घंटे ऑन रखें मोबाइल

editor
  • Awaaz Desk
  • June 22, 2024 07:06 AM
Nainital: Alert of rain, storm and storm from 24 to 26 June! District Magistrate gave strict instructions to officers, keep mobile on 24 hours

नैनीताल। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 24 से 26 जून एवं 29 जून तक आरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट को देखते हुये अपर जिला मजिस्ट्रेट पीआर चौहान ने बारिश, आंधी, तूफान के कारण मार्ग बाधित होने, संवेदनशील क्षेत्रों मे होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि लोनिवि के समस्त खण्डों मे भूस्खलन से संवेदनशील मार्गां पर उक्त अवधि में जेसीबी मशीनो एवं गैंग कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा वैकल्पिक मार्गों को यातायात हेतु सुगम रखा जाए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में जलभराव तथा प्रमुख मार्गा पर रपटों में सुरक्षा हेतु आवश्यक मानव एवं अन्य संसाधन की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त जिला, परगना, विकास खण्ड एवं सम्बन्धित क्षेत्र  के अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहेंगे तथा अधिकारी, कर्मचारी अपने मोबाइल 24 घंटे ऑन रखेंगे तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा सम्बन्धी सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र 05946-231178/231179 तथा ट्रोल फ्री नम्बर 1077 पर आवश्यक रूप से सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। 


संबंधित आलेख: