नैनीताल:सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर माँ नयना देवी व्यापार मंडल के निवेदन पर अधिकारियों संग व्यापारियों की हुई अहम बैठक।
माँ नयना देवी व्यापार मंडल के आह्वान पर प्रशासन द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के संदर्भ में नगर पालिका सभागार नैनीताल में एक बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में नगरपालिका नैनीताल EO सहित तहसीलदार और मल्लीताल ,तल्लीताल व्यापार मंडल तथा शहर के कई व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में यह तय हुआ कि प्रशासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के सम्बंध में एक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही किसी प्रकार की कार्यवाही से पूर्व सभी व्यापार मंडल संगठनों से सम्पर्क भी किया जाएगा और आगे अन्य विषयों पर भी मीटिंग कॉल करने की एक व्यवस्था लागू की जाएगी। व्यापार मंडल द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि वार्तालाप या मीटिंग करे बिना इस प्रकार से व्यापारी को परेशान करने पर सभी व्यापार मंडल उसका विरोध करेंगे। सभी व्यापारिक संगठनों को साथ ले कर शहर के हित के लिए जो भी प्रशासन व्यवस्था लागू करने चाहेगा उस पर प्रशासन को व्यापारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा,लेकिन एक तरफ़ा बिना जानकारी कार्यवाही एक अनुकूल तरीक़ा नही है।
बैठक में नैनीताल की सफ़ाई और नालों की गंदगी को ले कर भी चर्चा हुई। EO नगर पालिका ने आश्वस्त किया कि वे इस पर जल्द काम करेंगे और इस समस्या की निवारण करेंगे।
बैठक में माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल,मल्लीताल व्यापार मंडल, तल्लीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों ने हिस्सा लिया।