• Home
  • News
  • Nainital: An initiative by the Kainchi Dham Trust, BD Pandey District Hospital receives state-of-the-art ultrasound and X-ray machines, greatly benefiting patients.

नैनीतालः कैंची धाम ट्रस्ट की पहल! बीडी पांडे जिला अस्पताल को मिली अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन, मरीजों को होगा बड़ा लाभ

  • Awaaz Desk
  • February 12, 2026 08:02 AM
Nainital: An initiative by the Kainchi Dham Trust, BD Pandey District Hospital receives state-of-the-art ultrasound and X-ray machines, greatly benefiting patients.

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से एक अच्छी खबर सामने आई है। कैंची धाम ट्रस्ट ने समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए बीडी पांडे जिला अस्पताल को अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीनें भेंट की हैं। इन दोनों मशीनों का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष ओपी बिंद्रा ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि अस्पताल में पहले से मौजूद पुरानी मशीनों की जगह अब नई और आधुनिक तकनीक से लैस मशीनें स्थापित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन मशीनों के लगने से मरीजों को अधिक सटीक और त्वरित जांच सुविधा मिलेगी, जिससे उपचार प्रक्रिया और बेहतर हो सकेगी। डॉ. टम्टा ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। वहीं कैंची धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष ओपी बिंद्रा ने कहा कि ट्रस्ट हमेशा से समाज की भलाई के लिए कार्य करता रहा है और भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा व जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।


संबंधित आलेख: