नैनीताल:कर्नाटक के कांग्रेस नेता रमेश कुमार के रेप को लेकर दिए गए विवादित बयान से आक्रोशित महिलाओं ने फूंका रमेश कुमार का पुतला,कड़ी कार्यवाही की भी की मांग
कर्नाटक के विधायक रमेश कुमार ने भरी सभा मे रेप को लेकर विवादित बयान दिया था ,जिसको लेकर आज महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपिका बिनवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता रमेश कुमार का पुतला दहन किया गया। समस्त पदाधिकारियों और जनता में रमेश कुमार द्वारा की गई अश्लील टिप्पणी को लेकर बहुत ज्यादा आक्रोश है,प्रदर्शन कारियों इस कहा कि हमारे देश में महिलाओं और बहु बेटियो के लिए ऐसे विवादित बयान देने वाले पार्टी के नेता को डूबकर मर जाना चाहिए जिसके मन में महिलाओं और बेटियो की इज्जत और सम्मान नही है। महिलाओं द्वारा कांग्रेसी नेता के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गयी है तथा जमकर नारेबाजी की गयी।प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिलाध्यक्ष जीवंती भट्ट ,सभासद प्रेमा अधिकारी, गजाला कमाल महामंत्री तुसी साह,राधा खोलिया, विक्रम राठौर, कविता त्रिपाठी, सोनू साह ,आरती बिष्ट, कविता गंगोला,अल्प संख्यक मंडल अध्यक्ष फैसल फैज वारसी आदि की उपस्थिति रही।
गौरतलब है कि रेप को लेकर कांग्रेसी नेता रमेश कुमार ने विधानसभा में अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि "अगर रेप को रोकना नामुमकिन हो तो,लेट जाओ और रेप का आनंद लो"। रमेश कुमार ने जब ये भरी सभा मे कहा तो उनके बयान पर आपत्ति जताने की जगह कई लोग ठहाके मारकर हंस पड़े। रमेश कुमार के इस भद्दे बयान पर महिला कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोग रमेश कुमार से खासे नाराज है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि"मुझे आश्चर्य है कि सदन में ऐसे लोग भी आकर बैठते है,जिन्हें महिला के प्रति न तो आदर है न सम्मान,जिन लोगो ने भी ऐसे व्यक्ति को चुनकर भेजा है उन्हें एक बार सोचना चाहिए, इनकी पार्टी को ऐसे विधायक पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में शीतकालीन सत्र चल रहा है और गुरुवार को सदन में किसानों के मुद्दे को लेकर चर्चा की जा रही थी,विधायकों ने अध्यक्ष से समय की मांग को लेकर चर्चा की तो अध्यक्ष ने कहा जैसा आप लोग फैसला लेंगे मैं मानूंगा,जैसा चल रहा है चलने दीजिये स्थिति का आनंद लीजिये,तभी रमेश कुमार ने अध्यक्ष की बात को काटते हुए कहा कि एक कहावत है जब रेप रोकना नामुमकिन हो तो लेट जाओ और इसका आनंद लो।ये सुनकर वहाँ मौजूद ज़्यादातर लोगों ने आपत्ति जताने की जगह हंसी के फव्वारे छोड़ दिये।रमेश कुमार के इस विवादित बयान से अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के खिलाफ लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।