• Home
  • News
  • Nainital: Beautification from Pant Park to Gurdwara and the benches set up for the tourists to sit have disappeared! No action, why?

नैनीताल:पंत पार्क से गुरुद्वारे तक सौंदर्यीकरण और लोगो के बैठने के लिए लगाई गईं बेंच हो चुकी है गायब! कोई कार्यवाही नहीं, आखिर क्यों?

editor
  • Kanchan Verma
  • January 08, 2022 07:01 AM
Nainital: Beautification from Pant Park to Gurdwara and the benches set up for the tourists to sit have disappeared! No action, why?

एक ओर जिला प्रशासन सरोवर नगरी नैनीताल का सौन्दर्यकरण कर रहा है तो दूसरी तरफ शहर के खुरापाती लोग इस सौन्दर्यकरण की धज्जियां उड़ाने में लगे है। जिला प्रशासन द्वारा जननिधि से पंत पार्क से ले लेकर गुरुद्वारा तक पर्यटको के बैठने के लिए बेंच लगवाई गयी थी,लेकिन आज यहां से ज़्यादातर बेंच गायब हो चुकी है। इस मामले में अरुण कुमार साह द्वारा भी जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन को सूचित किया गया लेकिन अब तक न तो कोई कार्यवाही हुई न ही किसी के भी खिलाफ कोई एक्शन लिया गया जबकि जिन जगहों पर ये बेंच लगाई गई थी उनके पास ही नगर पालिका प्रशासन द्वारा ही चिन्हित कर फड़ लगवाए जा रहे है,तो उन बेंचों की जानकारी आसपास फड़ लगाने वाले विक्रेताओं को अवश्य होगी,लेकिन मामले में कोई जांच तक नही की गई। 
गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा 121 चिन्हित लोगो को ही फड़ लगाने की अनुमति दी गयी है लेकिन इन फड़ व्यवसायियो ने अतिक्रमण की हदें पार कर दी पंत पार्क से लेकर गुरुद्वारे तक सभी रेलिंग्स मे पेड़ो पर और उन बेंचों पर अपनी दुकान सजा दी,रेलिंग्स भी जगह जगह से टूटने लगी है,पेड़ अब हैंगर बन चुके है और बेंचे लगभग सारी गायब हो चुकी है।इन बेंचों के गायब होने के पीछे एक बड़ा कारण भी सामने आया है कि जितनी जगह ये बेंच घेरती है उतनी जगह में एक फड़ आराम से लगाया जा सकता है,इसकी जांच भी नगर पालिका को करनी चाहिए। नगर पालिका प्रशासन हो या जिला प्रशासन इस मामले में दोनों ने ही आंखों में पट्टी बांध रखी है और फड़ खोखा व्यवसायी अपनी मनमानी करते हुए हाईकोर्ट के आदेशों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं


संबंधित आलेख: