नैनीताल/भीमताल:जंगलों में लगी भीषण आग,शरारती तत्वों द्वारा लगाई जा रही है आग!
उत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो चुका है। आज नैनीताल के हनुमान गढ़ी क्षेत्र और भीमताल के सोनगांव,करकोट, और नौकुचिया ताल के जंगलो में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक भीमताल के जंगलों में एक पूरी बेल्ट में ही आग लग गयी है जहाँ से आबादी वाले क्षेत्र भी नजदीक है। भीमताल के लोगो का कहना है कि जंगलों में लगी भीषण आग से जंगलों में रहने वाले जानवरों का भी दम घुटने लगा होगा ऐसे में वो आबादी की तरफ ही भागेंगे, वन विभाग जल्द इस भीषण आग को काबू करवाये नही तो ये आग फैलकर और जगह भी नुकसान करेगी।
वही नैनीताल के हनुमान गढ़ी मंदिर के पास लगी आग में लगभग 3 हैक्टेयर जंगल धु धु कर राख हो गए। तेज हवाओं के चलते जंगल में आग बुझाने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुचे क्षेत्राधिकार प्रमोद तिवारी ने बताया देर रात शरारती तत्वों द्वारा हनुमानगढ़ी में आग लगा दी गई रात में आग पर कंट्रोल कर लिया गया था। लेकिन तेज सुबह तेज हवाओं के चलते फिर से आग भड़क उठी जिसे बुझाने में वन विभाग के 25 कर्मचारी लगे हुए है, जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
जंगलो में लगने वाली आग अब वन विभाग के साथ ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनने लगी है। नैनीताल के जंगल मे लगी आग से क्षेत्र में धुंए का आसमान में काले धुंए का गुब्बार छाया हुआ है।