• Home
  • News
  • Nainital Big Breaking: Corona bomb exploded in this college of Haldwani, corona confirmed among 93 students outright

नैनीताल बिग ब्रेकिंग: हल्द्वानी के इस कॉलेज में फूटा कोरोना बम! एकमुश्त 93 विद्यार्थियों में हुई कोरोना की पुष्टि!

editor
  • Kanchan Verma
  • January 07, 2022 12:01 PM
Nainital Big Breaking: Corona bomb exploded in this college of Haldwani, corona confirmed among 93 students outright

उत्तराखंड में कोरोना बुलेटिन लगातार लोगो को सचेत कर रहा है,हर रोज अब कोरोना केसों में वृद्धि हो रही है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में आज कोरोना विस्फ़ोट ही हो गया है जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार हल्द्वानी शहर के पॉल कॉलेज में एकमुश्त 93 विद्यार्थियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। फ़िलहाल इन सभी विद्यार्थियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। 
आपको बता दें जिलेभर में ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क मोड पर है जिला अस्पताल से लेकर जिले के तमाम महत्वपूर्ण अस्पतालों में कोरोना से निबटने के लिए मॉक ड्रिल की जा रही है,इसके अलावा दवाईयां,मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर इत्यादि पर्याप्त मात्रा में अस्पतालों में रखे जा रहे है। इतना ही नही कोरोना की दूसरी लहर से सबक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों में बेड्स की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। प्रशासन लगातार लोगो से अपील कर रहा है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे,मास्क का प्रयोग करें और सावधानी बरतें।


संबंधित आलेख: