• Home
  • News
  • Nainital: BJP Municipal Board Vice President Ashish Katiyar died in a road accident at the age of 27, wave of mourning in BJP including family members

नैनीताल:बीजेपी नगर मंडल उपाध्यक्ष आशीष कटियार का महज 27 वर्ष की उम्र में रोड एक्सीडेंट में हुआ निधन,परिजनों सहित बीजेपी में शोक की लहर

editor
  • Kanchan Verma
  • February 01, 2022 07:02 AM
Nainital: BJP Municipal Board Vice President Ashish Katiyar died in a road accident at the age of 27, wave of mourning in BJP including family members

भारतीय जनता पार्टी के जुझारू ऊर्जावान नैनीताल नगर मंडल उपाध्यक्ष 27 वर्षीय आशीष कटियार के असामयिक निधन पर बीजेपी और नैनीताल में शोक की लहर व्याप्त ही गयी है।
मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल के मल्लीताल सदर निवासी आशीष कटियार परिवार के एक सदस्य के लिए इमरजेंसी दवाई लेने अपने दोस्त ललित के साथ रामपुर गए थे,वापस लौटते हुए किसी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही आशीष की मौत हो गयी,जबकि ललित बुरी तरह घायल हो गया,राहगीरों ने ललित को रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। इधर आशीष के परिजनों में उनकी असामयिक मृत्यु से कोहराम मचा हुआ है। देर रात बीजेपी नेता और नामित सभासद राहुल पुजारी सहित कुछ लोग रामपुर दुर्घटनास्थल के लिए नैनीताल से निकल गए,और आशीष के शव को नैनीताल लाये।
आशीष अपने पीछे अपनी पत्नी,माता पिता और 4 वर्षीय पुत्र को छोड़ गए है।आशीष बेहद मिलनसार और हँसमुख प्रवर्त्ति के थे।


संबंधित आलेख: